केजीएमयू परिसर की चार सड़कों का नामकरण कर दिया गया है।
इसके अलावा कार्डियोवेस्कुलर एंड थोरेसिक विभाग के तृतीय तल पर स्थित सभागार को डॉ. ए चरन के नाम से जाना जाएगा। डॉ. चरन सीटीवीएस विभाग के संस्थापक थे।
केजीएमयू परिसर गेट नंबर एक को यूनिवर्सिटी एवेन्यू नाम दिया गया है। ये रोड प्रशासनिक भवन तक जाती है। मुख्य अस्पताल भवन तक जाने वाली सड़क का नाम हॉस्पिटल एवेन्यू रखा गया है।
शताब्दी अस्पताल के पास से होते हुए एसपी छात्रावास और बड़ी पैथोलॉजी तक जाने वाली सड़क का नाम सेंटेनरी एवेन्यू रखा गया है।
इसके अलावा दंत संकाय के सामने बनी नई ओपीडी वाले गेट से पल्मोनरी मेडिसिन विभाग तक जाने वाली सड़क का नाम कस्तूरबा एवेन्यू रखा गया है। सभी जगह बोर्ड भी लगा दिए जाएंगे।