फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू के डाक्टर ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट सुपर स्पेशियलिटी में केजीएमयू रेजीडेंट की ऑल इंडिया सेकंड रैंक
विज्ञापन

केजीएमयू के रेजीडेंट डॉ. दुर्गेश पुष्कर ने नीट सुपर स्पेशियलिटी में नेफ्रोलॉजी में देशभर में दूसरी रैंक हासिल की है। डॉ. पुष्कर नेफ्रोलॉजिस्ट बनकर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने एसजीपीजीआई को अपनी पहली पसंद बताया है।
नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा में नेफ्रोलॉजी वर्ग में करीब 1500 छात्रों ने हिस्सा लिया था। परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को हुई है। इसकी देशभर में नीट के जरिए भरी जाने वाली कुल 80 सीटें हैं। यूपी में एसजीपीजीआई में छह सीटें हैं और बीएचयू में सिर्फ एक सीट है।इस उपलब्धि पर केजीएमयू के कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भट्ट एवं अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

गरीबों की सेवा है ध्येय
बिजनौर जिले के ककराला गांव निवासी बिजली विभाग में कार्यरत अमर सिंह के बेटे डॉ. दुर्गेश पुष्कर बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उनके बड़े भाई भी सरकारी सेवा में हैं। केजीएमयू से एमबीबीएस के बाद वर्ष 2014 में यहीं एमडी (मेडिसिन) में दाखिला मिला। रेजीडेंट के रूप में कार्य करते हुए इस साल डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन इन नेफ्रोलॉजी (डीएम नेफ्रोलॉजी) के लिए नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा में शामिल हुए और देशभर में दूसरी रैंक हासिल कर केजीएमयू का गौरव बढ़ावा। डॉ. पुष्कर कहते हैं कि नेफ्रोलॉजी में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं अभी गरीबों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने नेफ्रोलॉजी चुना है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में सक्रिय
डॉ. पुष्कर केजीएमयू के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उनकी टीम सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती है। यदि किसी मरीज के पास तत्काल जांच या दवा के लिए पैसा नहीं रहता है तो ये लोग मिलजुलकर उसकी मदद करते हैं। इसी तरह ब्लड डोनेशन भी कराते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें