फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में गैर-शैक्षणिक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन दूसरा मौका 27 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक नियमित पदों की भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का एक मौका और दिया जा रहा है। अभ्यर्थी 27 जनवरी को अपने दस्तावेज सत्यापित करा सकेंगे।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि 207 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 14 नवंबर को हुई थी। 29 नवंबर को इसकी लिखित परीक्षा हुई थी। 29 नवंबर को परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। 22 दिसंबर से पहले राउंड में टेक्नीशियन रेडियोलॉजी, टेक्निकल ऑफिसर ऑप्थोमलॉजी, टेक्निकल ऑफिसर ईएनटी, लाइब्रेरियन , टेक्नीशियन डायलेसिस , फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट और कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन हुआ था। 27 जनवरी को टेक्नीशियन रेडियोलॉजी, फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट और कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों के लिए दोबारा सत्यापन का मौका दिया जा रहा है। जो अभ्यर्थी सत्यापन से छूट गए थे, अधूरा सत्यापन करा पाए थे वे सत्यापन के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम-
पद का नाम- पदों की संख्या- ओवरऑल रैंक
टेक्नीशियन रेडियोलॉजी 49- 1 से 21
फार्मासिस्ट 38- 1 से 18
ओटी असिस्टेंट 65- 1 से 26
कंप्यूटर प्रोग्रामर 7- 1 से 5



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें