फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू को मिला बेस्ट क्रिटिकल केस अवॉर्ड

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग ने केरल के कोवलम में आयोजित इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स के 73वें राष्ट्रीय सम्मेलन में सिमुलेशन प्रतियोगिता का बेस्ट क्रिटिकल केस अवॉर्ड जीता है। प्रतियोगिता में देश से 42 टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें से प्रदर्शन के आधार पर 10 टीमों का चयन हुआ।
विज्ञापन

केजीएमयू की टीम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका कोहली ने किया। टीम में डॉ. प्रेम राज सिंह, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. नील कमल मिश्रा और डॉ. वंदना भारती भी शामिल रहे। टीम ने गंभीर मरीजों से जुड़ी आपातकालीन परिस्थितियों का सिमुलेशन किया। इसमें डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति को तेजी से समझने, सही समय पर निर्णय लेने, आपातस्थिति का प्रबंधन करने और आपसी तालमेल के साथ काम करने का प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर टीम को अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें