फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में पीएचडी समेत चार पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पीएचडी समेत चार पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 25 अक्तूबर को होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच होगी। इसके प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि पीएचडी के साथ ही मास्टर ऑफ हेल्थ प्रोफेशन एजूकेशन, क्लीनिकल साइकोलॉजी और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होने हैं। इनकी आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा बहुविकल्पीय सवाल आधारित प्रणाली पर की जाएगी। इसके लिए अधिकतम सौ अंक निर्धारित हैं। मेरिट और सीट की उपलब्धता के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। विस्तृत ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें