फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू से मरीजों का डाटा लीक, दलाल कर रहे ठगी

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों के डाटा में सेंधमारी की जा रही है। यह डाटा बाहरी लोगों के पास पहुंच रहा है। इसका फायदा उठाकर दलाल मरीज और उनके तीमारदारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने और मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री राहत कोष का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठग रहे हैं।
विज्ञापन

दो महीने में इस तरह की 10 शिकायतें आने के बाद केजीएमयू प्रशासन ने जांच शुरू की है। केजीएमयू में रोजाना करीब सात से आठ हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से कई भर्ती भी किए जाते हैं। भर्ती करने के बाद कई मरीजों को आयुष्मान कार्ड बनवाने और मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री राहत कोष की जरूरत होती है। दलाल मरीजों के मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी हासिल कर उन्हें फोन कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं का लाभ देने का लालच दे रहे हैं। फर्जी वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए वे मेसेज और ओटीपी भी भेजते हैं। इसके एवज में पैसे वसूलते हैं।
काफी समय बाद भी जब कुछ मरीजों को योजना का लाभ नहीं मिला तो उन्होंने केजीएमयू प्रशासन के सामने अपनी बात रखी। इस तरह ठगी का शिकार हुए करीब 10 मरीजों ने केजीएमयू प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीन से चार हजार रुपये की वसूली

फिलहाल दलालों ने मरीज और उनके तीमारदारों से करीब तीन से चार हजार रुपये की वसूली की है। संभव है कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने के नाम पर इससे ज्यादा की वसूली की गई हो, लेकिन अभी तक बड़ी रकम की वसूली की शिकायत नहीं आई है।

I
I
I
I
Iमरीजों का डाटा पूरी तरह गोपनीय रहता है। यह डाटा किस तरह लीक हुआ है, इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी इसमें दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

I
I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें