लखनऊ। पीजीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने केजीएमयू में संविदा पर तैनात नर्स सरिता से 14 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने पारा थाने में दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पारा की डूडा कॉलोनी निवासी सरिता के मुताबिक दो साल पहले उनकी मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी निवासी सूरज केसरवानी से हुई थी। इसके बाद सूरज उसकी पत्नी खुशी और साले प्रिंस का उनके घर पर आना जाना हो गया। सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी की नौकरी पीजीआई में स्टाफ नर्स के पद पर लगी है। वह उनकी भी नौकरी लगवा सकता है। सरिता ने पति आशीष से बातकर सूरज को 14 लाख रुपये दे दिए। पर उनकी नौकरी नहीं लगी। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
सैन्यकर्मी व महिला के खाते से निकले 1.87 लाख रुपये
जालसाजों ने सैन्यकर्मी व महिला के खातों से 1.87 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कैंट और गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है। कैंट निवासी सैन्यकर्मी कोल्प्प्रया डीएन के मुताबिक एक दिसंबर को अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोनकर्ता ने मोबाइल नंबर की केवाईसी कराने के नाम पर उनके खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए। उधर, गुडंबा निवासी मंजू से ठगों ने एनसीपीआई का कस्टमर केयर कर्मी बनकर 94 हजार रुपये ऐंठ लिए।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: