फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में 16 से 23 मार्च तक भरें सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनूप कुमार वर्मा के निर्देशानुसार, छात्र 16 मार्च से 23 मार्च तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी यह आदेश उन छात्रों के लिए है जिन्हें एमफिल क्लीनिक साइकोलॉजी, मास्टर इन हेल्थ प्रोफेशन एजुकेशन, पीडीसीसी, एमडी, एमएस, डीएम और एमसीएच जैसे पाठ्यक्रमों में सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनूप कुमार वर्मा ने इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर ही अपने परीक्षा फॉर्म भरें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षाएं अप्रैल के महीने में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें