फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सवाईकल कैंसर की रोकथाम में टीकाकरण अहम

विज्ञापन
केजीएमयू में आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, पद्मश्री डॉ. रा
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. (डॉ.) सोनिया नित्यानंद के अनुसार सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में टीकाकरण बेहद अहम है। इसलिए सभी किशोरियों का टीकाकरण होना चाहिए। कुलपति संस्थान के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग और इंडियन कैंसर सोसाइटी (उत्तर प्रदेश चैप्टर) की ओर से विभाग में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. उमा शंकर पाल ने स्वागत भाषण से किया। फेफड़ों के कैंसर पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में इसकी बढ़ती व्यापकता का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन, पर्यावरणीय प्रदूषण और अस्वस्थ जीवनशैली को बताया गया। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पद्मश्री डॉ. शादाब मोहम्मद, प्लास्टिक सर्जन डॉ. विजय कुमार, डॉ. हरिराम, डॉ. प्रदीप टंडन, डॉ. अमिय अग्रवाल, डॉ. अरुणेश तिवारी और डॉ. अखिलेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें