फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर से बचाएगी स्वस्थ जीवन शैली

विज्ञापन
विश्व केंद्र दिवस पर केजीएमयू में जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो. केके सिंह के अनुसार स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर कैंसर के खतरों को कम किया जा सकता है। इसलिए हमें स्वस्थ जीवन शैली पर ध्यान देना चाहिए। डीन बुधवार को कैंसर दिवस पर आयोजित जागरुकता समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर वाकाथान के साथ ही छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाई। प्रो. केके सिंह ने सभी को नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम जनता को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा सकता है। समय पर पहचान और उपचार से इस बीमारी को हराया जा सकता है। इस मौके पर प्रो. रश्मि कुशवाहा (डीएसडब्ल्यू), डॉ. गीतिका नंदा और डॉ. भास्कर अग्रवाल भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें