केजीएमयू परिसर की मजारों पर चस्पा किए नोटिस, 15 दिन में हटाने का निर्देश
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में स्थित सभी मजारों को 15 दिन में हटाने का नोटिस जारी किया गया है। इसके तहत सभी मजारों पर नोटिस चस्पा किया गया है। 15 दिनों में मजार न हटाने पर केजीएमयू प्रशासन अपने स्तर से इन पर निर्णय लेगा।
केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि इन अवैध मजार की वजह से आवागमन बाधित हो रहा है। पार्किंग का संकट है और मजार के आसपास काफी अतिक्रमण हो रहा है। इसलिए केजीएमयू प्रशासन ने अब इन अवैध मजार को हटाने का फैसला किया है। इसलिए सभी को 15 दिन में मजार हटाने को कहा गया है। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन इनको हटाएगा। इसमें आने वाले खर्च की भरपाई कराई जाएगी।
धर्मांतरण मामले के बाद बड़ा कदम
केजीएमयू में धर्मांतरण प्रयास का मामला तूल पकड़ने के बाद केजीएमयू प्रशासन ने ये कड़ा कदम उठाया है। धर्मांतरण मामले में केजीएमयू और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष से काफी तनातनी रह चुकी है।