फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 14 से भरे जाएंगे एमबीबीएस के परीक्षा फॉर्म माई सिटी रिपोर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल के विद्यार्थी 14 से 20 जनवरी के बीच परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनूप कुमार वर्मा की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनूप कुमार वर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार परीक्षा फीस छह हजार रुपये है। इसके साथ ही एक हजार रुपये अंकपत्र और पांच सौ रुपये परीक्षा फॉर्म के जमा करने होंगे। फॉर्म भरे जाने के बाद 21 से 27 जनवरी के बीच विभागाध्यक्ष विद्यार्थी की पात्रता तय करेंगे। इसके साथ ही 28 जनवरी से 2 फरवरी के बीच डीन फॉर्म आगे बढ़ाएंगे। पांच फरवरी को प्रवेश पत्र जारी होंगे। परीक्षा का आयोजन सात से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें