किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (क्वीन मेरी अस्पताल) में भर्त
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (क्वीन मेरी अस्पताल) में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरे का शुभारंभ सोमवार को कर दिया गया। यह रैन बसेरा 49 बेड की क्षमता का है।
केजीएमयू कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने सोमवार को रैन बसेरे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में संचालित रैन बसेरे की हालत खराब होने की वजह से इसकी मरम्मत की गई है। इससे पहले कुलपति ने रैन बसेरे के सभी कक्षों और अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर पैरामेडिकल डीन प्रो. केके सिंह और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख प्रो. अंजू अग्रवाल मौजूद रहीं।