फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. पीके शर्मा ने केजीएमयू को कहा अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
किग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से डॉक्टरों की विदाई का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। संस्थान के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पीके शर्मा ने अब अपना इस्तीफा संस्थान को सौंप दिया है। डॉ. शर्मा नोटिस अवधि के दौरान अगले तीन महीने तक काम करते रहेंगे।
विज्ञापन

डॉ. पीके शर्मा ने इस्तीफे की वजह निजी कारणों को ठहराया है। उनका कहना है कि केजीएमयू ने उन्हें काफी शोहरत दी है। बताया जा रहा है कि वे आलमबाग स्थित निजी मेडिकल संस्थान जॉयन करेंगे। इससे पहले इसी साल सात डॉक्टर संस्थान छोड़ चुके है। इनमें पूर्व प्रॉक्टर प्रो.क्षितिज श्रीवास्तव, मनोरोग विशेषज्ञ प्रो. आदर्श त्रिपाठी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. मनु अग्रवाल, डॉ. तन्वी भार्गव, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. अशोक कुमार गुप्ता और कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. करण कौशिक शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें