फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू : सीनियर के सामने सिर झुकाकर प्रणाम करते हैं जूनियर

विज्ञापन
केजीएमयू में सिर झुकाए कतार में खड़े छात्र। 
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू परिसर में सख्ती बरते जाने के संस्थान प्रशासन के दावों पर सोमवार को वायरल एक वीडियो ने सवाल उठा दिए हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे का बताए जा रहे वीडियो में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र कलाम सेंटर के सामने कतार में गर्दन झुकाए खड़े थे। सामने से कोई सीनियर छात्र गुजरता तो सभी तेज आवाज में बोलते ‘प्रणाम महोदय जी’। दूसरी तरफ कतार में खड़ीं छात्राएं भी सीनियर छात्राओं को देखकर ‘प्रणाम मैडम जी’ कह रही थीं। इस दौरान आसपास सुरक्षाकर्मी भी थे। इनमें से कुछ मोबाइल से वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन

कतार के पास से गुजर रहे सीनियर जूनियरों को डपटते और हिदायत देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जूनियर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई दे रही है। कोई भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बताया जा रहा है कि नए छात्र-छात्राओं को समूह में इसी तरह खड़ा किया जाता है। सीनियरों के गुजरने पर उनका अभिवादन करने का दबाव बनाया जाता है। विरोध पर फटकारा और डराया जाता है।
जूनियर छात्र-छात्राओं को इसका भी डर है कि शिकायत करने पर सीनियर उन्हें और परेशान कर सकते हैं। यही वजह है कि वे अपनी बात रखने से कतरा रहे हैं।
कलाम सेंटर के आसपास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद जूनियरों से ऐसा व्यवहार किए जाने के आरोप हैं। कैमरों की फुटेज से यह घटनाक्रम देखा जा सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई प्रभावी हस्तक्षेप सामने नहीं आया है।
विज्ञापन



वर्जन
वीडियो में जूनियर डॉक्टर वरिष्ठों को प्रणाम कर रहे हैं जो सम्मान का हिस्सा है। अभी तक रैगिंग की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू

केजीएमयू में सिर झुकाए कतार में खड़े छात्र। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें