फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रावास चाहिए तो 12 अक्तूबर को करें केजीएयमू में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के नए बैच की शुरुआत 13 अक्तूबर से होगी। जिन विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटित कराना है, उन्हें एक दिन पहले यानी 12 अक्तूबर को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद नए बैच के विद्यार्थियों को संस्थान के बोर में बताएंगी। छात्रावास की सुविधा बाहरी विद्यार्थियों के लिए है। छात्रों को इसके लिए एनॉटमी विभाग के पासस्थित सीवी हॉस्टल में 12 अक्तूबर को रिपोर्ट करना होगा। इसी तरह छात्राओं को कलाम सेंटर के पीछे स्थित यूपी हॉस्टल में रिपोर्ट करना होगा। बाहरी विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटित होने के बाद अगर कमरे खाली रहते हैं तो स्थानीय विद्यार्थियों को दिए जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन्हीं छात्रावासों में 13 अक्तूबर को सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें