फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू : ग्रेटी दावास और श्रद्धा बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Sun, 08 Dec 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू का 103वां वार्षिक खेल आयोजन द्रोण शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर ग्रेटी दावास को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष) और श्रद्धा सिंह को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला) का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


ग्रेटी दावास ने 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक में कुल चार स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में एक कांस्य पदक जीता। श्रद्धा सिंह ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने सभी को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद की गतिविधियों में शामिल रहने के लिए प्रोत्साहित किया। एथलेटिक एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रश्मि कुशवाहा ने विजेताओं को बधाई दी। इस मौके डॉ. संदीप तिवारी, डीएसडब्ल्यू डॉ. आरएएस कुशवाहा और डॉ. अनिल निश्चल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें