फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मांगों को लेकर केजीएमयू के कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के कर्मचारियों ने प्रोन्नति के साथ रोगी देखभाल भत्ता व वर्दी भत्ते की मांग करते हुए बुधवार को कुलपति कार्यालय के सामने धरना दिया। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने उन्हें बुलाकर बातचीत की। कर्मचारियों ने बताया कि कुलपति ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता पीके गौतम का आरोप था कि सहमति बनने के बाद भी चतुर्थ श्रेणी व पैरामेडिकल कर्मचारियों को इन भत्तों का भुगतान नहीं हो रहा है। नर्सिंग अफसर को ओटी भत्ता भी नहीं दिया जा रहा। मांगों को लेकर कई बार अफसरों से वार्ता हुई, पर भुगतान नहीं हुआ। बुधवार को कर्मचारी रजिस्ट्रार और वित्त नियंत्रक से मुलाकात करने गए तो उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद कर्मचारी कुलपति कार्यालय पहुंच गए। बातचीत के बाद धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें