फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन देंगे केजीएमयू के डॉक्टर-कर्मचारी

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखनऊ।  केजीएमयू के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों ने कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज के साथ ही 1 दिन का वेतन भी देने का फैसला किया है । इससे करीब ₹75 लाख इकट्ठा होगा । इस रुपए से आपात स्थिति में संसाधन विकसित किए जाएंगे , जो कोरोना पीड़ितों के काम आएंगे । यदि कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज का खर्च नहीं उठा पाता है तो उसके इलाज में भी यह रुपए खर्च किए जाएंगे ।  रुपए के खर्च के संबंध में एक कमेटी का गठन किया गया है।  केजीएमयू के डॉक्टर व कर्मचारी तन में के साथ अब धन देने का भी फैसला किया है। यहां करीब 350 डॉक्टर व 10 हजार से ज्यादा पैरामेडिकल स्टाफ व कर्मचारी तैनात हैं। तकरीबन 1000 रेजिडेंट डॉक्टर हैं।केजीएमयू वित्त अधिकारी मोहम्मद जमा का कहना है कि यहां के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने एक नई मिसाल कायम की है जिन लोगों से बात हुई सभी ने 1 दिन का वेतन देने की इच्छा जाहिर की है ऐसे में केजीएमयू के वेलफेयर कोष में करीब 75 लाख रुपए इकट्ठा होंगे। यदि कोई कर्मचारी और डॉक्टर वेतन नहीं देना चाहेगा तो उसके वेतन से कटौती नहीं की जाएगी। इस रकम से कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के संसाधन जुटाए जाएंगे। जरूरी उपकरणों की भी खरीद-फरोख्त की जा सकेगी। अभी उपकरण या फिर किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाती है। इसमें काफी समय गुजर जाता है। वेलफेयर कोष में पर्याप्त धन होने से इलाज के दौरान जरूरत पड़ने पर तत्काल संसाधन का इंतजाम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें