फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्ला के पौष्टिक डॉक्टर के संपर्क में आए थे कई लोग

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राजोरी के पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में आए थे दर्जनों लोग राजोरी के मंजाकोट निवासी जो डॉक्टर करुणा के मामले को लेकर पॉजिटिव पाया गया था उसके संपर्क में दर्जनों लोग आए थे। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने क्रोना पॉजिटिव ओने से पहले मंजाकोट व आसपास के इलाकों के दर्जनों लोगों से मुलाकात की और उनके संपर्क में आया. बताया जा रहा है कि डॉक्टर के संपर्क में उसकी पत्नी व उसके 5 बच्चे भी हैं और उसके अलावा विभिन्न गांवों के 24 के करीब अन्य लोग ऐसे अभी तक तलाश किए गए हैं जो डॉक्टर के संपर्क में लगातार थे। अधिकारियों ने उन सभी लोगों को उनके घरों से उठाकर कुछ जगह पर बनाए गए विशेष क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा है जहां पर उनकी जांच चल रही है। उनमें से कुछ जिनके अंदर करोना के लक्षण पाए जा रहे हैं उनके सैंपल लेकर जांच के लिए जम्मू भेजें हैं। जब तक जांच रिपोर्ट आती तब तक में सभी लोग अधिकारियों की कड़ी निगरानी में रहेंगे। वही डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के मामले के बाद मंजाकोट में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि मंजाकोट को चारों तरफ से सील कर दिया गया है और वहां किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। डॉक्टरों की विशेष टीम के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की विशेष टीम मौके पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। अन्य पुलिस वा प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर के संपर्क में आए अन्य लोगों के बारे में पता लगाने में जुटे हैं ताकि सभी को सेंटर में लाकर अन्य लोगों को उनके संपर्क से बचाया जा सके। बता दें कि मंजाकोट निवासी एक रिटायर्ड आयुर्वेदिक डॉक्टर में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्हें जम्मू के जीएमसी में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा था कि डॉक्टर श्रीनगर के उस व्यक्ति के संपर्क में था जिसकी क्रोना के कारण वीरवार को मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें