फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के बाल रोग विभाग के डॉक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू के बाल रोग विभाग के डॉक्टर निलंबित
विज्ञापन

- छेड़छाड़ का था आरोप, विशाखा कमेटी को जांच में लगे आरोप मिले सही

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। केजीएमयू बाल रोग विभाग के एडिशनल प्रोफेसर पर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से अभद्रता के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद आनन-फानन 11 फरवरी को केजीएमयू प्रशासन ने विशाखा कमेटी गठित की। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। विशाखा कमेटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। बाल रोग विभाग की रेजिडेंट डॉक्टर ने एडिशनल प्रोफेसर पर अभद्रता का इलजाम लगाया है। साथ ही मोबाइल पर बेवजह के संदेश भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने परिवारीजनों के साथ केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की। शिकायत के आधार पर केजीएमयू प्रशासन ने सात सदस्यीय विशाखा कमेटी को मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


विशाखा कमेटी की शिकायत पर गिरी गाज
कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के आदेश पर विशाखा कमेटी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। आरोपी एडिशनल प्रोफेसर से पूछताछ की। कमेटी को शुरुआती जांच में पीड़िता के आरोप सही मिले हैं। लिहाजा केजीएमयू प्रशासन ने एडिशन प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उन्हें डीन मेडिसिन कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें