फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अक्षिता को हीवेट, लिपिका को मिलेगा चांसलर पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रविवार को होने वाले 19वें दीक्षांत समारोह के लिए पदकों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। विवि का सबसे प्रतिष्ठित हीवेट पदक अक्षिता विश्वनाद्या और चांसलर मेडल लिपिका अग्रवाल को दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि अक्षिता को हीवेट समेत 10 पदक, लिपिका अग्रवाल को चांसलर समेत 12 पदक, प्रांजलि सिंह को बीडीएस टॉप करने पर 11 पदक, डॉ. नेहा कुमारी को एमडी-एमएस टॉप करने पर दो पदक मिलेंगे। दीक्षांत समारोह में कुल 39 मेधावियों को मेडल से नवाजा जाएगा। इनमें 26 पदक यानी 66.7 फीसदी पदक पर बेटियों और 33.3 प्रतिशत मेडल पर बेटों ने कब्जा जमाया है। दीक्षांत समारोह में कुल 1869 छात्र-छात्राओं को डिग्री अवाॅर्ड की जाएंगी।



डॉ. अभय करंदीकर होंगे मुख्य अतिथि

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव डॉ. अभय करंदीकर मुख्य अतिथि होंगे। समारोह का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे से होगा। इस मौके पर कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के साथ ही विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और विशेष अतिथि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन




दो हस्तियों को मिलेगी मानद उपाधि

दीक्षांत समारोह में इस बार एक साथ दो हस्तियों को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. अभय करंदीकर के साथ ही केजीएमयू के पूर्व कुलपति यूरोलॉजिस्ट डॉ. महेंद्र भंडारी को डीएससी उपाधि प्रदान की जाएगी। डॉ. भंडारी इस समय रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।



दीक्षांत समारोह में दिया जाएगा नया पदक

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में इस बार एक नया पदक देने की शुरुआत हुई है। डीन प्रो. अमिता जैन ने बताया कि फिजियोलॉजी विभाग में यह मेडल जुड़ा है। एमडी फिजियोलॉजी में टॉप करने वाले छात्र को डॉ. नीना श्रीवास्तव गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। डॉ. नीना की स्मृति में उनके पति ने यह मेडल प्रायोजित किया है।

इनको मिलेंगे पदक

अक्षिता विश्वनाद्या- हीवेट समेत 10 पदक

लिपिका अग्रवाल- चांसलर समेत 12 पदक

प्रांजलि सिंह- बीडीएस टॉपर के लिए 11 पदक

डॉ. नेहा कुमारी- एमडी-एमएस टॉपर को दो पदक



अन्य पदक पाने वाले मेधावी

अक्षरकांत, डॉ. बिर्निका नाथ, डॉ. पारुल सोहने, डॉ. साक्षी त्यागी, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. रजत चौधरी, डॉ. किसलय कमल, डॉ. हिमांशु मिश्रा, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, डॉ. सुरभि रामपाल, डॉ. प्रज्जल दास, डॉ. अनुराधा देओल, डॉ. चेतना भट्ट, डॉ. दुर्गा सिंह, डॉ. मोहन लाल जाट, डॉ. आस्था यादव, डॉ. ईशा मक्कड़, डॉ. शिवांगिनी सिंह, डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. अनिकेत रस्तोगी, डॉ. प्रत्यक्षा पंडित, डॉ. अजित कुमार मिश्रा, डॉ. नबिला निशात, डॉ. प्रियांशी स्वरूप, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. प्राची, डॉ. मो. जोहैब अब्बास, डॉ. एस एजिलारसी, डॉ. मोहन चंद्रकांत महाजन, डॉ. ज्योति सोलंकी, डॉ. अन्वेश कुमार और डॉ. नीतिका दीवान।
विज्ञापन



नर्सिंग कोर्स में पदक : स्नेहा एंजेल सोलोमन,

फैकल्टी को पदक : प्रो. राकेश शुक्ला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें