फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विवि : पहली बार मेधावियों को मिलेंगे तीन प्रायोजित पदक

Sat, 09 Dec 2023 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के दीक्षांत समारोह में पहली बार मेधावियों को तीन नए प्रायोजित पदक दिए जाएंगे। इन पदकों के प्रायोजक कोई और नहीं विवि के दो शिक्षक ही हैं। चार जनवरी को प्रस्तावित विवि के सातवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विद्यार्थियों को ये पदक प्रदान करेंगी।
विज्ञापन


भाषा विवि विभिन्न विभागों के टॉपर विद्यार्थियों को हर वर्ष दीक्षांत समारोह में कुल 135 पदक देता है। इस बार इस शृंखला में तीन नए पदक जुड़ गए हैं। इससे कुल पदकों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। नए पदकों के प्रायोजक विवि के उर्दू विभाग के प्रोफेसर एसएस अशर्फी और काॅमर्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीरज शुक्ल हैं। प्रो. अशर्फी की ओर से प्रायोजित पहला पदक सैय्यद अनवर अशरफ मसन्ना मियां गोल्ड मेडल पीजी में लैंग्वेज टॉपर को दिया जाएगा। दूसरा पदक सैयद मंजूर अहमद गोल्ड मेडल है जो बीसीए के टॉपर को दिया जाएगा। डॉ. शुक्ला की ओर से प्रायोजित पदक स्व. शारदा, चंद्रकृष्ण शुक्ल गोल्ड मेडल है। यह बीकॉम के टॉपर को दिया जाएगा।

एक लाख रुपये में प्रायोजित कर सकते हैं पदक

भाषा विवि में पदक प्रायोजित करने के लिए प्रायोजक को एक लाख रुपये विवि के कोष में जमा करना पड़ता है। कार्यपरिषद की मंजूरी के बाद पदक वितरण को स्वीकृति दे दी जाती है। दो नए पदकों को पहले ही कार्यपरिषद से मंजूरी मिल चुकी है। काॅमर्स विभाग के पदक को आगामी कार्यपरिषद में मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


तीन पाठ्यक्रमों में पहली बार दी जाएंगी उपाधियां

दीक्षांत समारोह में विवि तीन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को पहली बार उपाधि देगा। इनमें इंजीनियरिंग, एलएलएम और बीएससी शामिल होंगे। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि इंजीनियरिंग में 221, बीएससी में 37 और एमएससी में दो और एलएलएम में 17 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएंगी। इसके अलावा 10 से अधिक पीएचडी शोधार्थियों को भी उपाधि दी जाएगी। समारोह में कुल 1151 डिग्रियां बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें