फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में 100वीं दा विंची रोबोटिक सर्जरी पूरी

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू ने 100वीं दा विंची रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसके साथ ही संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की संख्या 250 से अधिक हो गई है। इसे न्यूनतम चीरा आधारित सर्जरी के क्षेत्र में केजीएमयू की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

रोबोटिक सर्जरी में छोटे चीरे के कारण मरीज को कम दर्द और रक्तस्राव होता है। इससे रिकवरी में भी कम समय लग सकता है और अस्पताल में रहने की अवधि घटती है। रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. एचएस पाहवा ने 100वीं सर्जरी को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि रोबोटिक उपकरण जटिल और सूक्ष्म हिस्सों में सर्जन को अधिक सटीकता से ऑपरेशन करने में मदद करते हैं।
कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए रोबोटिक सर्जरी का विस्तार जारी रहेगा। संस्थान में प्रशिक्षण और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। संस्थान को अत्याधुनिक रोबोटिक और न्यूनतम चीरा आधारित सर्जरी का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम होगा। उन्होंने पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें