फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सही उम्र में शादी और बच्चा कम करता है स्तन कैंसर का जोखिम

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. विजय कुमार के अनुसार सही उम्र में शादी और बच्चा होने से स्तन कैंसर का जोखिम कम रहता है। प्रो. विजय कुमार शनिवार को विभाग में हुए जागरुकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने बताया कि स्तनपान न कराने से महिलाओं की नसें रुंध जाती हैं। इसकी वजह से गांठ बनने और कैंसर होने का खतरा रहता है। इसलिए सही समय पर शादी और बच्चा होना दोनों जरूरी हैं। विभाग के डॉ. नसीम अख्तर के मुताबिक 30 साल तक की उम्र तक विवाह और 35 की उम्र तक बच्चे का जन्म हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिशु को छह माह तक स्तनपान जरूर कराना चाहिए। इस मौके पर डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शिव राजन, और डॉ. मृणालिनी मौजूद रहे।


आनुवांशिक भी हो सकता है स्तन कैंसर
डॉ. नसीम अख्तर के मुताबिक यह भी देखा गया कि स्तन कैंसर आनुवांशिक वजह से भी होता है। करीब पांच से 10 फीसदी मामले इस तरह के होते हैं। विशेषकर उन महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए, जिनके परिवार में किसी को 40 वर्ष से कम उम्र में कैंसर हुआ हो। ऐसी महिलाओं को साल में एक बार अपनी जांच जरूरी करानी चाहिए।
विज्ञापन


80 प्रतिशत गांठ सामान्य

डॉ. समीर गुप्ता ने कहा कि स्तन में पनपी 80 प्रतिशत गांठ सामान्य होती हैं, लेकिन इनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। शर्म और झिझक छोड़कर उनको अपनी जांच करानी चाहिए। शुरुआती अवस्था में बीमारी पता चलने पर आसानी से उसका इलाज संभव है। धूम्रपान, खराब दिनचर्या और मोटापा भी कैंसर का कारण बनता है। डॉ. पुनीत प्रकाश ने बताया किअसाध्य, आयुष्मान, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीजों को कैंसर का निशुल्क इलाज मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें