फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दलालों का ऑडियो वायरल होने के बाद केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल सख्त

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर और बलरामपुर अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पताल भेजने के लिए दलाली किए जाने का ऑडियो वायरल होने के बाद बुधवार को दोनों संस्थानों के अधिकारी सख्त हो गए। बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ने वजीरगंज पुलिस को तहरीर देकर ऑडियो की सत्यता, स्रोत और प्रसार की जांच कराने की मांग की है। वहीं, केजीएमयू प्रशासन ने भी पुलिस से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में दो लोगों के बीच बातचीत के दौरान केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर और बलरामपुर अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पताल भेजने की चर्चा हो रही है।
बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि यहां आने वाले मरीजों को नियमानुसार चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अस्पताल प्रशासन ने आशंका जताई है कि अस्पताल और शासन की छवि खराब करने के उद्देश्य से ऑडियो प्रसारित किया गया हो सकता है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस से ऑडियो की जांच कराने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। सुरक्षा गार्ड और पुलिस को निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
वहीं, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। ट्रॉमा सेंटर में निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि दलाल मरीजों को निजी अस्पतालों में न ले जा सकें।
विज्ञापन

ऑडियो में आवाज होने से मुकरा आरोपी
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, वायरल ऑडियो में शामिल आरोपी अभिनव से फोन पर जानकारी ली गई तो उसने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें