फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीबीवी में प्रवेश चाहिए तो गणित विषय अनिवार्य

Sun, 31 Dec 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में नए सत्र से नौवीं कक्षा में छात्राओं के प्रवेश होंगे। राज्य परियोजना सेवायोजन के मुताबिक, गणित विषय को चयनित करने वाली छात्राओं को ही प्रवेश के लिए मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ में आठ केजीबीवी संचालित हैं। काकोरी, गोसाईगंज, बीकेटी व सरोजनीगर विद्यालय में नए सत्र से इंटरमीडिएट तक कोर्स संचालित करने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में नौवीं कक्षा के लिए दाखिले होंगे। गृह विज्ञान की जगह गणित व विज्ञान विषय लेने वाली छात्राओं को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। विभाग के अनुसार, पहले चरण में 30 छात्राओं के दाखिले होंगे। चार साल तक केवल नौवीं कक्षा में प्रवेश होंगे, जब तक कि 12वीं कक्षा तक छात्राएं पंजीकृत न हो जाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि केजीबीवी में रहने की सुविधा होगी जबकि नजदीकी राजकीय व अनुदानित विद्यालय में कक्षाएं चलाई जाएंगी। छात्राओं की पढ़ाई का खर्च व रहने की सुविधाएं निशुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें