उत्तर प्रदेश दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शाम को एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वे केशव देव मौर्य का स्वागत करना चाहती हैं। केशव देव मौर्य महान दल के संस्थापक हैं और वे प्रदेश में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका ने आगे कहा कि राहुल जी ने हमें लक्ष्य दिया कि एक ऐसी राजनीति का निर्माण किया जाए, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारों हो। मेरा भी यही प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि 2019 की लड़ाई जी जान से लड़ें।
इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज हमें बड़ी खुशी है कि महान दल के हमारे संस्थापक केशव देव मौर्य साहब ने निर्णय लिया कि वे कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे। उनकी यह नई सोच ऐसी विचार धारा का निर्माण करेगी जहां हर समाज हर वर्ग को स्थान मिलेगा। उनका विकास हो उनकी प्रगति हो। साथ ही राष्ट्र के विकास और प्रगति के साथ उत्तर प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। यहीं राहुल गांधी की सोच है। इसमें प्रियंका गांधी की सोच मिलकर संग्राम में संग्राम में काम करेगी।
सिंधिया ने कहा कि ऐसी सरकार का निर्माण किया जाएगी जो गरीबों के उत्थान व जनता की सेवा के लिए तत्पर रहे। एक सशक्त भारत, सशक्त उत्तर प्रदेश, न्याय पूर्ण भारत में पूर्ण उत्तर प्रदेश राहुल जी की विचारधारा है। इसी के अंतर्गत आज केशव देव मौर्य ने अपना समर्थन हमें दिया।