फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में हुई चूक पर केशव मौर्य ने की सख्त कार्रवाई

Tue, 15 May 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में हुई चूक पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कासगंज के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और सहायक अभियंता को निलंबित कर दिया। इन तीनों को सुरक्षा में लापरवाही का दोषी माना गया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि मंगलवार सुबह सीएम योगी कासंगज के दौरे पर थे। कासगंज में सीएम के हेलीकॉप्टर को लैंड करने के लिए बनाए गए हेलीपैड में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया था।

हेलीपैड को लैंडिंग के लिए सुरक्षित न पाकर पायलट ने उसे एक खेत में उतारने का फैसला लिया। कासगंज प्रशासन स्तर से हुई इस चूक की खबर मिलते ही राजधानी लखनऊ में हड़कंप मच गया। इसके बाद से ही प्रशासन स्तर पर बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी। 
विज्ञापन


हेलीपैड निर्माण की जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी विभाग पर थी। इस पर डिप्टी सीएम ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियंताओं को तत्कान प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डिप्टी सीएम ने इसकी जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें