नोट बंदी के बाद मची अफरातफरी के बाद बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
2 of 5
बैंकों के बाहर जमा भीड़
गौरतलब है कि नोट बंदी के बाद जनता को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं जिसके चलते इस फैसले की आलोचना भी हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मौर्य ने लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए ये आइडिया दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
बैंकों के बाहर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
मौर्य ने पार्टी के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री, जिला अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं से नोटों के लिए लाइन में लगी जनता का सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
4 of 5
बैंकों के बाहर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि 1000 और 500 के नोट बदलने के लिए लाइन में लगे लोगों की मदद कर, राष्ट्रहित में लिए गए फैसले में अपना सहयोग दें।
मौर्य का निर्देश मिलते ही कई बैंकों और डाकघरों में कार्यकर्ता और संभावित प्रत्याशियों ने लोगों को चाय और पानी पिलाना शुरू कर दिया है। बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं ने चाय, पानी और स्नैक्स बांटे।