फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, एसओपी का इंतजार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गैस किल्लत के बीच सरकार ने केरोसिन ऑयल की फिर से बिक्री का आदेश जारी किया है, जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों को इस विषय से जु़डी गाइडलाइन भी भेजी गई हैं। हालांकि, वह कौन से पेट्रोल पंप होंगे जहां केरोसिन मिलेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन




पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक, केरोसिन ऑयल बेचने के लिए दो पेट्रोल पंपों का चयन किया जाना है। 5,000 लीटर तक केरोसिन स्टोर करने की अनुमति है, लेकिन अभी यह तय नहीं हो सका है कि पेट्रोल पंप शहरी क्षेत्र के होंगे या ग्रामीण क्षेत्र के। यह भी तय नहीं हो सका है कि पेट्रोल पंप से ही बिक्री होगी या राशन की दुकान से। हम लोगों को एसओपी का इंतजार है। निर्देश के मुताबिक केरोसिन वितरण के लिए सभी पेट्रोल पंप तैयार हैं।



जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि पूरी एसओपी नहीं आई है। क्या मूल्य होगा और कितनी मात्रा दी जाएगी, इस पर भी कुछ स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन


तेजी से तलाश रहे केरोसिन स्टोव

सरकार भले ही केरोसिन ऑयल उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है लेकिन अभी बाजार से स्टोव गायब हैं। बर्तन दुकानदार उमेश जायसवाल बताते हैं कि लोग अभी से पूछने लगे हैं कि स्टोव कब मिलेंगे? लेकिन अभी किसी बाजार में स्टोव उपलब्ध नहीं हैं। हम लोग भी इधर-उधर तलाश कर रहे हैं, जिससे स्टॉक मेंटेन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें