लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा एएनएम ने मांगों को लेकर परिवर्तन चौक चौराहे से स्वास्थ्य भवन तक जुलूस निकाला। स्थायी करने के साथ मानदेय बढ़ाने की मांग की। यूनियन ने महानिदेशक परिवार कल्याण को ज्ञापन सौंपा। उप्र. एनएचएम एएनएम कर्मचारी यूनियन की कार्यवाहक अध्यक्ष रुबीना ने कहा कि कई राज्यों में संविदा कर्मियों का स्थायीकरण किया गया है। राज्य संगठन सचिव कमला गौतम समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहीं।