राहुल गांधी ने टॉस उछाला
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
युवा शक्ति पर कांग्रेस का जोर
राहुल गांधी ने पार्टी की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस संकेत से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस आगामी पंचायत चुनावों में युवा चेहरों पर भरोसा जता सकती है। पार्टी का मानना है कि युवा जोश और नए विचारों से संगठन को मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया जा सकेगा।
विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
इस अवसर पर, सांसद राहुल गांधी ने 31 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और आठ नए कार्यों का शिलान्यास भी किया। इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके बाद, उन्होंने रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
पालिका अध्यक्ष से की मुलाकात
विकास कार्यों के उद्घाटन और खेल आयोजन के पश्चात, राहुल गांधी नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के आवास पर पहुंचे। उन्होंने वहां पालिका अध्यक्ष से मुलाकात की और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है।
चौपाल के बहाने सियासी जमीन मजबूत करेंगे राहुल
ऊंचाहार के उमरन गांव में राहुल गांधी की मनरेगा चौपाल में भारी भीड़ उमड़ी है। पंडाल लोगों से खचाखच भरा हुआ है। हाथों में ग्रामीण स्लोगन लिखी तख्ती लिए हुए हैं। 2023 के लोकसभा चुनाव बाद पहली बार राहुल गांधी की चौपाल में इतनी भीड़ उमड़ी है। ऊंचाहार में हालिया जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है, उसमें यह चौपाल खासी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
राहुल इस चौपाल के माध्यम से न केवल केंद्र सरकार को घेरेंगे बल्कि ऊंचाहार की राजनीति जमीन को भी खाद पानी देंगे। इस चौपाल के बाद से जिले के राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन आने की भी संभावना है। यह क्षेत्र सपा का गढ़ रहा है और भाजपा की इंट्री नहीं हो सकी है, लेकिन भाजपा इंट्री के लिए सब कुछ झोंक रही है। वहीं राहुल गांधी ने सधी हुई रणनीति के मुताबिक ऊंचाहार को चौपाल के लिए चुना। इससे यह भी कयास लग रहे हैं कि यदि विधानसभा में सपा से गठबंधन हुआ तो ऊंचाहार सीट कांग्रेस के खाते जा सकती है।