फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों की इमरजेंसी को सक्रिय रखें: योगी

Thu, 12 Nov 2020 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ व मेरठ जिले में कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जाए। सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इमरजेंसी व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संबंध में निरंतर सावधानी व सतर्कता बरती जाए। त्योहारों और पर्वों को ध्यान में रखते हुए लोगों को कोविड-19 से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाए। टेस्टिंग कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए वर्तमान में ‘मिशन शक्ति’ अभियान चल रहा है। इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में पूरी सतर्कता बरती जाए। इस संबंध में कोताही नहीं होनी चाहिए।

रोजगार प्लान तैयार करें
सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक विभाग को अपना रोजगार प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्लान की भांति सभी विभागों द्वारा रोजगार प्लान भी बनाया जाए। उन्होंने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को रोजगार की व्यापक संभावनाओं की दृष्टि से साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिये हैं।
विज्ञापन


रैन बसेरों में करें पुख्ता व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की जाए। रैन बसेरों के संचालन में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसी के साथ कोविड-19 से बचाव के लिए सभी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को सर्दी से पूर्व स्वेटर का वितरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वेटर की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें