लखनऊ। केडी सिंह सोसाइटी की देखरेख में आयोजित की जा रही द्वितीय विजय मित्र द्विवेदी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को केडी सिंह बाबू एकादश के सामने जमनलाल शर्मा इलेवन की चुनौती होगी। ओलंपियन सैयद अली के अनुसार केडी सिंह बाबू स्टेडियम और जमन लाल शर्मा ने अपने लीग मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को चंद्रभान गुप्त खेल मैदान पर हुए मैच में जमनलाल शर्मा ने रविंद्र पाल एकादश को 9-2 से हराया। बुला गांगुली एकादश ने केडी सिंह बाबू एकादश को 4-2 के अंतर से शिकस्त दी। जमनलाल शर्मा और रविंद्र पाल एकादश के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। पहले क्वार्टर में रविंद्र पाल एकादश को 12वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे सौरभ ने गोल में बदल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रही। दूसरे क्वार्टर में जमन लाल शर्मा की ओर से अभिजीत ने एक और प्रियांशु ने दो गोल किए। 30 वें मिनट में रविंद्र पाल की ओर से मान ने गोल किया और स्कोर 2-3 पहुंचाया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में जमन लाल के खिलाड़ी छाए रहे और दोनों क्वार्टर में तीन-तीन गोल किए और 9-2 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बुला गांगुली की ओर से रोशनी वर्मा ने लगातार तीन गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। इसके अलावा चौथा गोल भी रोशनी ने किया। केडी सिंह बाबू एकादश की ओर से मो. रियाज ही दो गोल करने में सफल रहे।
सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी।