फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कायस्थ वैवाहिक सम्मेलन 30 नवंबर को

Mon, 13 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी) के प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को लाटूश रो
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी) के प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को लाटूश रोड स्थित कायस्थ पाठशाला के सभागार में हुई। महासभा के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कायस्थजनों को कायस्थ परिवार के उत्थान के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में संगठन के विकास, वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा, भविष्य में कराए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना ने बताया कि कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन 30 नवंबर को किया जाएगा। बैठक में प्रमोद निगम, ज्ञान प्रकाश अस्थाना, अतुल निगम, आशीष श्रीवास्तव, गौरव निगम, रितेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी) के प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को लाटूश रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें