धनवंतरि सेवा न्यास के जरिये ऐशबाग की निर्धन बस्ती में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गय
लखनऊ। धनवंतरि सेवा न्यास के जरिये ऐशबाग की निर्धन बस्ती में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ धनवंतरि सेवा न्यास के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष ताराकांत संगवानी एवं विनय शर्मा ने किया। धनवंतरि सेवा न्यास के अध्यक्ष व केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि 200 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। केजीएमयू, बलरामपुर चिकित्सालय, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने परामर्श दिया। शिविर में डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. अरुण तिवारी, राम कृष्ण कटियार, ज्योति दीक्षित, संतोष पटेल, डॉ. मोहन सिंह और डॉ. प्रफुल्ल चौधरी उपस्थित रहे।
धनवंतरि सेवा न्यास के जरिये ऐशबाग की निर्धन बस्ती में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गय
धनवंतरि सेवा न्यास के जरिये ऐशबाग की निर्धन बस्ती में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गय