फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kavi Kumbh: लखनऊ में कवि कुंभ का हुआ आगाज, देश भर के 340 कवि होंगे शामिल

Thu, 05 Sep 2024 12:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में आज से तीन दिवसीय कवि कुम्भ का आगाज हो गया है। यह देश का सबसे बड़ा काव्योत्सव है जिसमें देश भर के करीब 340 कवि और कवयित्री भाग लेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार इस शिक्षक दिवस पर तीन दिवसीय देश का सबसे बड़ा काव्योत्सव आयोजित कर रही है। 'कवि कुम्भ' के नाम से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को प्रयागराज महाकुम्भ-2025 का आगाज माना जा रहा है। इसमें देश व प्रदेश के लगभग 340 कवि और कवयित्री प्रतिभाग कर रहे हैं। आमजनमानस कविताओं के माध्यम से महाकुम्भ के महिमा के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का मूल उद्देश्य कवियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रवाद, धर्म और महिलाओं के प्रति सम्मान करने की भावना को जागृत करती हुई कविताओं के लेखन एवं वाचन की प्रेरणा देना है।

संस्कृति विभाग, हिन्दी साहित्य अकादमी के बैनर तले एवं संस्कार भारती के सहयोग से यह कवि कुम्भ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये कवि करेंगे कविता पाठ
इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध कवियों जैसेः डॉ. अनामिका जैन अम्बर, डॉ. हरिओम पवार, कविता तिवारी, संतोष आनन्द, डॉ. प्रवीन शुक्ल, शशिकान्त यादव, आशीष अनल आदि को आमंत्रित किया जा गया है, जो लगभग 50 से अधिक मंचों के सुप्रसिद्ध कवि समारोह में प्रतिभाग लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें