फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

Fri, 23 Jan 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग
विज्ञापन
लखनऊ। मिनी उत्तराखंड कहे जाने वाले उत्तरायणी कौथिग 9वें दिन प्रभु श्रीराम के नाम रहा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर पूरा मेला परिसर ''सिया राम'' के जयकारों और पहाड़ी संस्कृति के अनूठे संगम से सराबोर नजर आया। आयोजन बीरबल साहनी मार्ग सि्थत उपवन वाटिका में पर्वतीय महापरिषद की ओर से चल रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देवभूमि की सुप्रसिद्ध कलाकार खुशी जोशी दिगारी ने राम सिया राम और तू रूंछी मैया जैसे गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगायक राकेश पनेरू ने पतलोट की सुनीता जैसे कुमाऊंनी गीतों से समा बांध दिया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी रहीं। अध्यक्ष गणेश जोशी और संयोजक केएन चंदोला ने बताया कि नई पीढ़ी को आस्था से जोड़ने का यह सशक्त माध्यम है। गोमती नगर शाखा पर्वतीय महापरिषद से गोविंद बोरा, पान सिंह बिष्ट, गोविंद पाठक, नारायण पाठक, शंकर पांडेय, चित्रा काण्डपाल, नन्दा रावत, दमयंती नेगी आदि मौजूद रहे।

नृत्य में दिखा श्रीराम का जीवन

प्रथम सत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन पर आधारित गीत-संगीत और क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता हुई। गोमती नगर, इंदिरा नगर और विकासनगर मंदाकिनी बहुगुणा ग्रुप से मंदाकिनी बहुगुणा व शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए समूहों नेप्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रभारी महेंद्र पंत व सचिव गोविंद बोरा के निर्देशन में कलाकारों ने पहाड़ी संस्कृति और राम भक्ति का सुंदर मेल प्रस्तुत किया। हरितिमा पंत एवं हुमा साहू के नेतृत्व में ये प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन


नरेंद्र देवड़ी को मिला गोविंद नयाल समाज सेवा सम्मान
द्वितीय सत्र में ''पहाड़ की आवाज'' और ''छपेली'' प्रतियोगिता ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। समाज सेवा के लिए नरेंद्र देवड़ी को गोविंद नयाल समाज सेवा सम्मान दिया गया। ''मिस उत्तरायणी'' परिजा और ''मिस्टर उत्तरायणी'' नीरज रहे। दोनों को युवा प्रकोष्ठ ने सम्मानित किया।

श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

श्रीराम की भक्ति में रंगा कौथिग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें