फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटेहरी उपचुनाव: मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस पर लगे ये गंभीर आरोप, सपा सांसद ने सीओ को कहा बीजेपी एजेंट

Thu, 21 Nov 2024 07:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर

सार

UP by-election: अंडेकरनगर जिले की कटहरी सीट पर बुधवार को उपचुनाव हुआ। पुलिस पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से गंभीर आरोप की खबरें आती रहीं। सपा सांसद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। 
 
विज्ञापन
कटेहरी में चुनाव प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटहरी में वोटिंग के दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बुधवार को दिनभर पुलिस की ज्यादती के आरोप सामने आते रहे। कई पुरुष व महिला मतदाताओं ने वोट डालने से रोकने और वापस कर देने का आरोप खुलकर लगाया। सांसद लालजी वर्मा से लेकर पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव लगातार चुनाव आयोग से पुलिस के रवैये की शिकायत करते रहे। वोटरों के वीडियो बयान भी टैग किए जाते रहे।

विज्ञापन


बुधवार सुबह मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई तो कुछ देर बाद से ही अलनपुंर, इल्तिफातगंज, व मिझौड़ा आदि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस द्वारा मतदान करने से रोकने की शिकायत सामने आने लगी। अलग अलग महिलाओं व पुरुषों ने वीडियो रिकार्डिंग के बीच खुलकर अपनी बात रखी। उनका कहना था कि पुलिसकर्मी वोट न देने के लिए धमका रहे हैं। गांव के बीच जाकर घरों से न निकलने देने की भी धमकी का आरोप लगाया।

शिकायतों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तो अधिकारी भी मौके पर पहुंचते रहे। हालांकि अधिकारियों के हटते ही पुलिस कर्मियों की मनमानी फिर से शुरू हो जाने के आरोप लगने लगे। कई जगह पर मतदाताओं ने पुलिस कर्मियों का डटकर विरोध भी किया। मिझौड़ा में एकजुट हुई महिलाओं ने धरने की चेतावनी दी तब जाकर पुलिस कर्मियों का दबाव कुछ कम हुआ। सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने डीएम से मिलकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस की ज्यादती की शिकायत भी की।
विज्ञापन


सांसद लालजी वर्मा ने चुनाव आयोग को ट्वीट किया तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोटिंग से रोकने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा बनाए जा रहे दबाव व अभद्र व्यवहार करने के आरोप से जुड़ा वीडियो चुनाव आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

थानेदार को दी चेतावनी, सीओ को कहा बीजेपी का एजेंट

सपा सांसद ने पहले भी लिखा था पत्र। - फोटो : संवाद
सांसद लालजी वर्मा ने यहां अंबेडकरनगर में तैनात रह चुके दरोगा इन दिनों सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी को इल्तिफातगंज चौराहे के निकट मतदाताओं को धमकाने से बाज आने की चेतावनी दी। कहा कि आप मतदाताओं को वोट डालने से धमका रहे हैं। आप बाज नहीं आए तो मैं यहीं एक हजार लोगों को बुलाकर धरना शुरू कर दूंगा। सांसद ने थाना प्रभारी को लेकर एक अभद्र टिप्पणी भी इसी दौरान कर दी।

सांसद ने बाद में सीओ टांडा शुभम कुमार से भी मुस्लिम मतदाताओं को रोके जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। सबके सामने ही भाजपा के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगा दिया।भड़के सांसद ने कहा कि जिस तरह का रवैया पुलिस अपना रही है, वह ठीक नहीं है। यही सब करना था तो पहले ही बता देते। हम लोग चुनाव ही न लड़ते। इस तरह की मनमानी कर अब लोकतंत्र को कलंकित किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें