फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कषित ने शीर्ष वरीय जतिन को हराया

विज्ञापन
आइटा टूर्नामेंट में एक्शन के दौरान जतिन नैन
विज्ञापन
लखनऊ। महाराष्ट्र के गैर वरीयता प्राप्त कषित ने उलटफेर भरे मुकाबले में शीर्ष वरीय जतिन नैन को 4-6, 6-2, 6-2 से मात देते हुए आइटा मेंस प्राइमजनी टेनिस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। प्रतियोगिता के एक अन्य मुकाबले में गुजरात के कनिष्क जेटली ने आठवीं वरीयता प्राप्त पंजाब के आदित्य को 6-2, 6-3 से हराया।
विज्ञापन

कल्याणपुर स्थित केसरी स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्राप्त कर्नाटक के सूरज ने महाराष्ट्र के अर्नव को 6-3, 6-2 से, चौथी वरीयता प्राप्त वंश बिष्ट ने डी नीलम को 6-4, 7-6(4) से, पांचवीं वरीयता प्राप्त हरियाणा के वंश नंदल ने कर्नाटक के सुहास सोमा को 6-2, 3-6, 6-1 से, छठी वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र नीरव शेट्टी ने दिल्ली के सागर कुमार को 6-1, 6-2 से और सातवीं वरीयता प्राप्त हरियाणा के जगमीत सिंह ने गुजरात के देव को 6-2, 6-3 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।
अन्य मुकाबलों में हरियाणा के उपनिषद भारद्वाज ने तेलंगाना के राघव प्रभु को 6-4, 6-1, पंजाब के राहुल यादव ने दिल्ली के देवराज गोहिल को 6-2, 6-0 से, दिल्ली के कनिष्क पाल ने हरियाणा के आर्यन जॉली को 6-2, 6-2 से, राजस्थान के आयुष शर्मा ने महाराष्ट्र के पार्थ को 6-3, 6-3 से, हरियाणा के प्रशांत ने दिल्ली के तुषार मित्तल को 6-3, 6-3 से, राजस्थान के अमित ने महाराष्ट्र के प्रणव मित्तल को 6-4, 2-6, 6-2 से और दिल्ली के रिकी चौधरी ने महाराष्ट्र के सूर्या को 6-3, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइटा टूर्नामेंट में एक्शन के दौरान जतिन नैन

आइटा टूर्नामेंट में एक्शन के दौरान जतिन नैन

आइटा टूर्नामेंट में एक्शन के दौरान जतिन नैन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें