वृंदावन योजना सि्थत एक विद्यालय में चल रही श्री शिव महापुराण कथा।
लखनऊ। वृंदावन योजना सि्थत एक विद्यालय में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के आठवें दिन शनिवार को पं. मुकेश शुक्ला ने काशी विश्वनाथ का वर्णन किया। कहा कि काशी विश्वनाथ सभी तीर्थों में श्रेष्ठ है। इसके दर्शन करने से 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा करने जितना फल प्राप्त होता है। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु सहाय पहुंचीं। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।