फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काशी किंग्स ने जमाई जीत की हैट्रिक

विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में बर्बरीक वारियर्स और नोएडा ब्लास्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। काशी किंग्स ने यूपी प्रो हैंडबॉल लीग में दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाते हुए नाॅकआउट के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। टीम ने गाजियाबाद पैंथर्स को 24-19 से शिकस्त देते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हुई।

वहीं गोरखपुर राउडीज की टीम मथुरा ब्रजस्टार को हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। एक अन्य मैच में बर्बरीक वॉरियर्स ने नोएडा ब्लास्टर्स के खिलाफ वापसी करते हुए पहली जीत का स्वाद चखा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में खेली जा रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहले मैच में काशी किंग्स ने गाजियाबाद पैंथर्स के खिलाफ हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


काशी की जीत के स्टार रहे अविनाश ने सात गोल दागे, जबकि विमलेश ने चार और अनीश यादव व मोहित ने तीन-तीन गोल किए। मुकाबले में काशी के गोलकीपर रजत को मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर का पुरस्कार मिला। गाजियाबाद से मोहित कुमार और सचिन पांच-पांच गोल करने में सफल रहे। लीग के दूसरे मैच में बर्बरीक वॉरियर्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए नोएडा ब्लास्टर्स के खिलाफ 22-17 की जीत से खाता खोला।

पहले हॉफ में नोएडा ने तेजी दिखाते हुए 11-6 की बढ़त बनाई। बर्बरीक वॉरियर्स ने दूसरे हॉफ में आक्रामक रणनीति अपनाते हुए जीत अपने नाम की। टीम से मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर हसीन खान ने सर्वाधिक 11 गोल दागे। दिन के तीसरे मैच में गोरखपुर राउडीज ने मथुरा ब्रजस्टार को 32-25 के अंतर से से शिकस्त देते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। मध्यांतर तक 15-12 की बढ़त बनाने वाली गोरखपुर के लिए पवन व किशन ने आठ-आठ गोल किए।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में बर्बरीक वारियर्स और नोएडा ब्लास्ट

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में बर्बरीक वारियर्स और नोएडा ब्लास्ट

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में बर्बरीक वारियर्स और नोएडा ब्लास्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें