लखनऊ। कासगंज-ऐशबाग (लखनऊ) के बीच चलने वाली 15311-12 रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन 11 साल बाद फिर शुरू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। गाड़ी कब से चलेगी इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
पहले कासगंज-बदायूं-बरेली और फिर बरेली-पीलीभीत-मैलानी के बीच मीटरगेज रेल लाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित किए जाने के दौरान 11 साल पहले रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। सभी रेलखंड ब्रॉडगेज होने के बाद भी इस गाड़ी का संचालन शुरू नहीं हो सका। ऐसे में कासगंज, बदायूं, पीलीभीत, मैलानी होते हुए ऐशबाग तक रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गई। अब रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद यह कनेक्टिविटी फिर से बहाल हो जाएगी।