फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगी अटलजी की भतीजी

Mon, 14 Apr 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह अटलजी से लगाव के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री की भतीजी करुणा शुक्ला भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी।

वह कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा के प्रचार के लिए 23 को राजधानी में रहेंगी। वह यहां पर कई दिन रहेंगी।

इसके अलावा रीता बहुगुणआ जोशी के प्रचार के लिए कई सितारों व नेताओं का राजधानी में आना शुरू हो गया है।

क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और फिल्म अभिनेत्री नगमा के बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत, अभिनेता से राजनेता बने राजब्बर, रवि किशन और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजहरुद्दीन कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करने आने वाले हैं।

प्रचार के लिए सोनिया गांधी के भी राजधानी आने की संम्भावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें