जल योग साधना में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कार्तिक को सम्मान
लखनऊ। हनुमंत धाम मंदिर में सोमवार को जगदंबा योग फेडरेशन की ओर से हुए कार्यक्रम में कार्तिक हेमवानी (13) को योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के निदेशक डॉ. यश पराशर व डॉ. मालविका बाजपेई ने उन्हें यह सम्मान जून में जल योग साधना में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया। 12 साल की कम उम्र में अनुशासन, धैर्य और एकाग्रता का अद्भुत पेश करते हुए रिकॉर्ड बनाया था। नन्हें कलाकारों मानसी, भीम, काव्या, मुस्कान, रिया, शगुन, मुन्नू, माही, ननकाई, अंजलि, डाली ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। मंदिर के महंत रामगोपाल दास, फेडरेशन की अध्यक्ष एवं जल योग प्रशिक्षिका रोमा हेमवानी, लखनऊ विवि के योग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।