लखनऊ। कारगिल युद्ध में दुश्मनों से मोर्चा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राइफलमैन सुनील जंग को उनकी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को याद किया गया। उनके निवास पर मां बीना महत और पिता रिटायर्ड सूबेदार एनएन जंग के साथ बहन श्रीजैना ने दीप जलाकर राइफलमैन सुनील जंग को श्रद्धांजलि दी। कारगिल युद्ध के दाैरान राइफलमैन सुनील जंग को 10 मई 1999 को उसकी 1/11 गोरखा राइफल्स की एक टुकड़ी के साथ कारगिल सेक्टर पहुंचने के आदेश हुए। युद्ध में 15 मई को एक भीषण गोलीबारी में कुछ गोलियां उनके सीने में जा लगीं और दुश्मनों का सामना करते हुए उन्हें वीरगति मिली थी।