फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेदम वर्ल्ड स्कूल में मना कारगिल विजय दिवस

Sun, 27 Jul 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वेदम वर्ल्ड स्कूल में मना कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन
लखनऊ। वेदम वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को नमन करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि से हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों, कविताओं और भाषणों की प्रस्तुति दी। इसमें वीरता, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम की भावना को दर्शाया। प्रधानाचार्या सफिया उस्मानी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि यह हमारी सेनाओं के अदम्य साहस, अनुशासन और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हम अपने छात्रों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें