फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करमपुर ने खिताब जीता

विज्ञापन
करमपुर ने खिताब जीता
विज्ञापन
लखनऊ। करमपुर के खिलाड़ियों ने जमनलाल शर्मा सब जूनियर (अंडर-14) हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। चंद्रभान गुप्त खेल मैदान पर खेले गए मैच में करमपुर ने भदोही एकतरफा मुकाबले में 6-1 से मात दी। विजेता करमपुर को एफिल इंफ्रा डेवलपर्स प्रा.लि. के चेयरमैन एसके गर्ग ने ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

पं. जमनलाल की बेटियां सरोज शर्मा और रीता गोसाई मौजूद रहीं। ओलंपियन सुजीत कुमार, सैयद अली, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इमरान उल हक, रजिया जैदी, मुकुल लाल शाह, गजेंद्र सिंह, खुर्शीद अहमद और गुरुतोष पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
केडी सिंह सोसाइटी की देखरेख में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में करमपुर के सामने भदोही की चुनौती थी। पहले क्वार्टर के छठवें मिनट में गोल दाग कर करमपुर ने इरादे स्पष्ट किए। दूसरे, तीसरे व चौथे क्वार्टर में करमपुर के खिलाड़ियों ने क्रमश: दो, एक और दो गोल किए। भदोही को एक मात्र सफलता तीसरे क्वार्टर में मिली। करमपुर की ओर से पवन यादव और शिवम यादव ने दो-दो गोल किए। विवेक यादव और प्रांजल पाल ने एक-एक गोल किया। भदोही की ओर से कप्तान अंकित पाल ने 41वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

करमपुर ने खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें