फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: कपिल देव बोले- टी-20 फॉर्मेट में कोई भी टीम जीत सकती है वर्ल्ड कप

Tue, 18 Oct 2022 03:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महान ऑलराउंडर कपिल देव ने टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की जीत की संभावना पर कहा कि इस खेल का फार्मेट ऐसा है कि यहां कोई भी टीम जीत हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान कपिल देव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान ऑलराउंडर व पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत की संभावना पर कहा कि भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं पर अब इस फॉर्मेट में जीत की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। यहां कोई भी उलटफेर हो सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 37 साल के दिनेश कार्तिक पर कप्तान का विश्वास देख कर अच्छा लगता है। हालांकि ऋषभ पंत भी किसी से कम नहीं हैं। टी-20 क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता। असरदार ऑलराउंडर पूरी टीम की काया पलट सकता है।

कपिल देव ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट किसी भी टीम को खिताब दिला सकता है। किसी खास दिन कोई भी टीम बड़ा उलटफेर हो सकता है। किसी भी टीम की जीत को लेकर भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें